Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
राजस्थान के कोटा में सात साल की बच्ची से रेप - Sabguru News
Home India City News राजस्थान के कोटा में सात साल की बच्ची से रेप

राजस्थान के कोटा में सात साल की बच्ची से रेप

0
राजस्थान के कोटा में सात साल की बच्ची से रेप
7 year old girl allegedly raped in kota
7 year old girl allegedly raped in kota
7 year old girl allegedly raped in kota

कोटा। कोटा के दशहरा मैदान के समीप साधुओं के एक आश्रम के एक कर्मचारी ने सात साल की एक लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया। वैसे पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।

उपनिरीक्षक शंभूदयाल ने बताया कि महंत प्रीतमदास महाराज 55 25 मार्च को इस लड़की को आश्रम में अपने कमरे में ले गए और उसने वहां उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

लड़की ने इस घटना के बारे में अपने मां-बाप को बताया। उसके मां-बाप ने 26 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके पिता ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने में देर करने का आरोप भी लगाया।

दयाल ने बताया कि तीन अप्रेल को भादसं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज की गई। मं्रगलवार को लड़की का मेडिकल परीक्षण किया गया लेकिन रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लड़की का बयान बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया।

उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी को पकडऩे की कोशिश चल रही है। मामले की जांच हो रही है। इसी बीच नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मंाग करते हुए किशोरपुरा थाने के सामने प्रदर्शन किया।