Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Two sisters arguing over biscuits, one sets herself on fire
Home Headlines बिस्किट को लेकर दो बहनों में बहस, गुस्से में एक ने किया आत्मदाह

बिस्किट को लेकर दो बहनों में बहस, गुस्से में एक ने किया आत्मदाह

0
बिस्किट को लेकर दो बहनों में बहस, गुस्से में एक ने किया आत्मदाह
sabguru sirohi news, sirohi news, sirohi crime news, self immolation, suicide, Two sisters, biscuits, girl sets herself on fire

सिरोही। महज एक बिस्किट को लेकर दो बहिनों में हुई बहस ने जब बडा रूप ले लिया, एक बहिन ने नाराज होकर अपने पर केरोसिन छिडककर आत्महत्या कर ली।

यह मामला है सिरोही जिले के सरूपगंज क्षेत्र की। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

सिरोही जिले के सरूपगंज स्थित इंदिरा काॅलोनी में दो बहिनों के बीच बिस्किट को लेकर हंसी मजाक बहस में बदल गई। बात इतनी बिगड गई कि एक बहिन ने नाराज होकर अपने उपर केरोसिन छिडककर आग लगा ली।

घटना के वक्त माता पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसियों ने मौके पर जाकर देखा तो उनके होश उड गए।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस और बालिका के माता पिता को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जली अवस्था में बालिका को अस्पताल पंहुचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।