![लक्जरी बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत, 13 घायल लक्जरी बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत, 13 घायल](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/bus-fire.jpg)
![4 charred to death as luxury bus catches fire in maharashtra](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/bus-fire.jpg)
मुंबई। पुणे-सोलापुर महामार्ग पर इंदापुर के समीप एक लक्जरी बस में भीषण आग लग जाने से जहां चार यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं इस दुर्घटना में 13 यात्री जलकर घायल हो गए हैं। घायलों का इंदापुर में स्थित उप जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
हैदराबाद से मुंबई आ रही लक्जरी बस में पुणे-सोलापुर महामार्ग पर इंदापुर के समीप पायल ढ़ाबा के पास शनिवार की सुबह अचानक आग लग जाने से उसमें सवार चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है तो बस में सवार अन्य 13 यात्री जलकर घायल हो गए हैं।
घायलों का इलाज इंदापुर में स्थित उप जिला अस्पताल में हो रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटनास्थल पर पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस एम्पायर ट्रैवल्स की है।