Home Azab Gazab आखिर कौन है चोटी काटने वाला, क्या है चोटी काटने वाले का सच

आखिर कौन है चोटी काटने वाला, क्या है चोटी काटने वाले का सच

0
आखिर कौन है चोटी काटने वाला, क्या है चोटी काटने वाले का सच
aakhir kaun hai choti katne wala

aakhir kaun hai choti katne wala

खौफजदा महिलाएं और गर्ल्स, न जाने कब चोटी कट जाए। हर तरफ सनसनी फैली हुई है। आखिर कौन है चोटी काटने वाला, क्या है चोटी करने वाले का सच।

सब कुछ दहशत भरे मंजर की तरह लगने लगा है। कई महिलाओं की चोटी अचानक से कट गई। बाद में महिलाएं बेहोश पाई जाती हैं। राजस्थान के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ यह सिलसिला अब पडोसी राज्यों के साथ पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे से बड़े राज्यों तक पहुंच गया है।

पहले इसे कई लोगों ने इसे अंधविश्वास मान लिया था। कहा जाने लगा कि की यह हरकत धरती के किसी दूसरे ग्रह से आए एलियन की है। अब जब चोटी कट जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं तो पुलिस की पेशानी पर बल पडे हुए हैं। खास बात यह है कि चोटी काटने की घटना केवल छोटे गांव में ही हो रही है। पुलिस भी हवा में हाथ पैर मार रही है आखिर पकडे तो किसे पकडे।

पुलिस के लिए भी पता लगाना मुश्किल हो रहा है की ये सब कैसे हो रहा है, इसके पीछे कोई साजिश है या कोई मजाक। जिन में महिलाओं के साथ यह सब हुआ है वह बहुत अधिक सदमे में है। चोटी कटने से बचाने के लिए महिलाएं टोने टोटके का सहारा लेने लगी हैं। घर के बाहर नींबू लटकाने, सिंदूर का निशान, मेहंदी लगी हथेली की छाप लगाने की होड सी मच गई है।

दीगर बात यह है कि यह सब जतन करने के बाद भी खौफ कम होता नहीं दिख रहा। गांवों में तो रात को लोग जागकर पहरा देने लगे हैं।

यह भी पढें
हरदोई में 2 महिलाओं की सोते समय कटी चोटी
फतेहपुर में घर के बाहर बैठी महिला की चोटी कटी
कुशीनगर : राखी बांधने आई महिला की चोटी कटी

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE