Home Breaking आप प्रत्याशी का आरोप, केजरीवाल के लोग मांग रहे 1 करोड़

आप प्रत्याशी का आरोप, केजरीवाल के लोग मांग रहे 1 करोड़

0
आप प्रत्याशी का आरोप, केजरीवाल के लोग मांग रहे 1 करोड़
AAP Candidate vinod kumar alleges money asked from him, party denies
AAP Candidate vinod kumar alleges money asked from him, party denies
AAP Candidate vinod kumar alleges money asked from him, party denies

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगना कम ही नहीं हो रहा है। गुरूवार को आम आदमी पार्टी के एक घोषित उम्मीदवार ने संजय सिंह व दुर्गेश पाठक पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

पंजाब के गुरदासपुर के भोहा से आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी डॉ विनोद कुमार ने चण्डीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह व दुर्गेश पाठक पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने 12 नवम्बर को चण्डीगढ़ में एक नेता के आवास पर बुलाया था।

इस बैठक में दोनों नेताओं ने मुझसे कहा कि चुनाव अगर लड़ना है, तो आपको एक करोड़ देना होगा। नहीं तो आप तीस लाख रूपये लेकर टिकट छोड़ दीजिए। क्योंकि कई नेता दो-दो करोड़ देकर भी चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं।

डॉ विनोद का यह भी आरोप है कि उन्होंने तत्काल इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अरविन्द केजरीवाल को भी दी। लेकिन उन्होंने भी कहा कि जो संजय सिंह व दुर्गेश पाठक कह रहे हैं। आप वही करिये। डॉ विनोद ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अगर आम आदमी पार्टी टिकट काट भी देगी, तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वहीं डॉ विनोद के आरोपों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी मनप्रीत रंधावा ने कहा कि डॉ विनोद के आरोप निराधार हैं।