Home Delhi तोमर की गिरफ्तारी, सिसोदिया ने खोला केन्द्र के खिलाफ मोर्चा

तोमर की गिरफ्तारी, सिसोदिया ने खोला केन्द्र के खिलाफ मोर्चा

0
तोमर की  गिरफ्तारी, सिसोदिया ने खोला केन्द्र के खिलाफ मोर्चा
aap government, centre slugfest resumess after delhi law minister jitender tomar's arrest
aap government, centre slugfest resumess after delhi law minister jitender tomar's arrest
aap government, centre slugfest resumess after delhi law minister jitender tomar’s arrest

नई दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी पर राजनीति सरगर्मी तेज होती जा रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास और आशुतोष के साथ कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन के धरना-प्रदर्शन के बाद अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी मोर्चा खोल दिया है ।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान उपराज्यपाल और केंद्र सरकार दोनों पर जमकर हमला बोला। उपराज्यपाल को सीएनजी फिटनेस घोटाले से जोड़ते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब केंद्र के इशारे पर किया जा रहा है।

उपराज्यपाल पर सीधे हमला करते हुए सिसौदिया ने कहा कि यह बदले की कार्रवाई है। तोमर को झूठ बोलकर पुलिस ने घर से उठाया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि क्या तोमर अपराधी हैं? जब कैबिनेट मंत्री ने उच्च न्यायालय में हलफनामा दे दिया है, अदालत में मामला चल रहा है। ऐसे में गिरफ्तारी को कैसे जायज ठहराया जा सकता है।

उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसी हरकतें कर दिल्ली में तानाशाही जैसे हालात पैदा कर रही है। हम जनता के हित में काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जितेन्द्र माफिया नही है। उन्हें गिरफ्तार किया जाना जाना आप गलत है। सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 67 सीटें भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दी है। और हम ऐसा करके रहेंगे।

सिसोदिया ने कहा कि उपराज्पाल राजधानी में इमेंरजेसी जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहें है और दिल्ली सरकार के काम-काज मं दखल दे रहे है।उन्हेने कहा कि बदले के चलते कि गई है गिरफ्तारी।

सिसोदिया ने कहा कि तोमर की गिरफ्तारी पूर्ण रूप से असवैंधानिक एंव अवैध है।आम आदमी पार्टी की सरकार भष्ट्रचार को जड़ से खत्म करने के लिए कई प्रयास कर रही है इसलिए सभी हमसे डरे हुए है।

उन्होंने कहा कि तोमर को ऐसे गिरफ्तार किया जैसे वह कोई माफिया हो या उन्होंने किसी का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि मामला अभी न्यायालय में है तो दिल्ली पुलिस किस आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा, आप पार्टी को सबक सिखाने के लिए सब मिलकर साजिश कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि जैसे ही हमने सी.एन.जी घोटाले की जांच के आदेश जारी किए उसके कुछ देर बाद ही दि्ल्ली पुलिस के अधिकारियों का ए.सी.बी में असवैंधानिक तरीके से शामिल कर लिया गया।

फिर हमारे मंत्री को गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिय़ा गया। एक के बाद एक यह घटना द्रशाती है कि किस प्रकार उपराद्यपाल हमारे भष्ट्रचार विरोधी प्रयासों के चलते डरे हुए है। उन्होंने कहा कि हम जनता के प्रतिनिधि है और 67 सीट के साथ चुन के आए है। जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा हम उसके खिलाफ कडी कार्यवाही करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here