Home Breaking आप में एक और सेक्स स्कैंडल का आज हो सकता है खुलासा!

आप में एक और सेक्स स्कैंडल का आज हो सकता है खुलासा!

0
आप में एक और सेक्स स्कैंडल का आज हो सकता है खुलासा!
AAP may have another sex scandal revealed
AAP may have another sex scandal revealed
AAP may have another sex scandal revealed

चंडीगढ़। पंजाब विधान सभा चुनाव में एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरी आम आदमी पार्टी का विवादों से दामन नहीं छूट रहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के दोनों गुट चण्डीगढ़ में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के लिए तैयार बैठे हैं।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक व सांसद सुच्चा सिंह छोटेपुर का गुट दो बजे चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में पार्टी टिकटों को लेकर हुए कथित सेक्स स्कैंड को उजागर करेगी। इस गुट का दावा है कि पंजाब व दिल्ली के कुछ आप नेताओं ने टिकट के नाम पर महिला कार्यकर्ताओं का शोषण किया है।

सुच्चा सिंह छोटेपुर समर्थक गुट का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी सांसद व प्रचार कमेटी के प्रमुख भगवंत मान गुट भी तीन बजे पत्रकारवार्ता करेगा।

किस हद तक गिरेंगे ‘आप’

चण्डीगढ़ के ही सेक्टर 36 में दोपहर तीन बजे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश संयोजक गुरप्रीत सिंह घुग्गी, सांसद भगवंत मान, कवंर सिंह सुच्चा सिंह के गुट के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में हैं।

बरहाल किसके आरोपों में क्या दम है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन आम आदमी पार्टी में चल रहे इस आरोप-प्रत्यारोप के कारण मंगलवार को चण्डीगढ़ का सियासी पार काफी हाई रहेगा।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक कर्नल दविन्दर सिंह शेरावत ने पंजाब में विधान सभा चुनाव में टिकट दिए जाने के नाम पर महिलाओं का शोषण किए जाने का आरोप लगाया है।

विधायक कर्नल शेरावत ने यह आरोप बकायदा पत्रकारवार्ता आयोजित कर लगाया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने भी एक पत्रकारवार्ता में शेरावत के आरोपों को नकारते हुए उनके खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही थी।

हालांकि दिल्ली के सरकार के मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंड सामने आने के बाद पंजाब के विवादित आप नेता सुच्चा सिंह ने कहा था कि पंजाब में भी टिकटों के नाम पर सेक्स स्कैंड हुए हैं।

आप में तकरार : अपनी ही पार्टी के विधायक पर मानहानि का केस करेंगे संजय सिंह

 

https://www.sabguru.com/aap-face-trouble-due-party-leaders-ministers/