Home Delhi आप सांसद ने इरोम शर्मिला को दिया दान किया एक माह का वेतन

आप सांसद ने इरोम शर्मिला को दिया दान किया एक माह का वेतन

0
आप सांसद ने इरोम शर्मिला को दिया दान किया एक माह का वेतन
AAP MP bhagwant mann donates 1 month salary to Irom Sharmila's party
AAP MP bhagwant mann donates 1 month salary to Irom Sharmila's party
AAP MP bhagwant mann donates 1 month salary to Irom Sharmila’s party

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को उनकी पार्टी के लिए चंदा देने की अपील के बाद, पंजाब से आप सांसद भगवंत मान ने भी अपने एक महीने का वेतन शर्मिला की पार्टी को दान देने का ऐलान किया है।

रविवार को सुबह मान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बतौर सांसद उन्हें मिलने वाला एक महीने का वेतन शर्मिला को देते हैं जो मणिपुर में ‘भ्रष्ट तंत्र’ और ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ रही हैं। सांसद को मिलने वाला वेतन करीब 2 लाख रुपए प्रति महीना होता है जिसमें बेसिक वेतन 50 हजार रुपए मिलता है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी राजनीतिक पार्टी बनाकर मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को 50 हजार रुपए का चंदा दिया है।

दरअसल 16 साल तक अफस्फा के खिलाफ भूख हड़ताल करने के बाद राजनीति में कदम रखने वाली इरोम शर्मिला ने पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) के लिए वेबसाइट पर चुनावी खर्च के लिए मदद की अपील की है।

इसके बाद शनिवार देर शाम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वो इरोम शर्मिला को चंदे के रूप में 50,000 रुपए दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से शर्मिला की पार्टी की मदद मदद करने की भी अपील की।

वहीं केजरीवाल की इस मदद के लिए इरोम शर्मिला की पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर केजरीवाल का शुक्रिया किया है। पार्टी ने ट्विट किया कि ईमानदार राजनीति को हमेशा सच्‍चे लोगों का साथ मिलता है, जो हालात को बदलना चाहते हैं।