Home Entertainment Bollywood एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना का निधन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना का निधन

0
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना का निधन
Actress Priyanka's grandmother madhu Jyotsna dies
Actress Priyanka's grandmother madhu Jyotsna dies
Actress Priyanka’s grandmother madhu Jyotsna dies

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नानी मधु ज्योत्सना का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। शुक्रवार को उन्होंने उनका नींद में ही निधन हो गया। हाल ही में मधु ज्योत्सना ने अपना 94वां जन्मदिन मनाया था। मौके पर प्रियंका ने उन्हें बधाई भी दी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी के निधन पर कहा कि मेरी प्यारी नानी, स्वतंत्रता सेनानी और विधायक रहीं मधु ज्योत्सना का निधन हो गया है। वह हमें हमेशा याद आएंगी। भले ही वह चिर निद्रा में सो गई हैं, लेकिन वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।

नानी के निधन से दुखी प्रियंका ने अपने सारे प्रोफेशनल अप्वाइंटमेंटस और शूटिंग की डेटस कुछ समय के लिए कैंसल कर दी है। हाल ही में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म बेवाच और अमरीकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग पूरी करके लौटी हैं।