Home Entertainment आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में काम करना गर्व की बात : रणवीर

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में काम करना गर्व की बात : रणवीर

0
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में काम करना गर्व की बात : रणवीर
Aditya Chopra's directorial work honor : Ranveer Singh
Aditya Chopra's directorial work honor : Ranveer Singh
Aditya Chopra’s directorial work honor : Ranveer Singh

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि आदित्य चोपड़ा के साथ काम करना उनके लिए गौरव की बात है।


शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह दूसरे अभिनेता बनने जा रहे जो निर्देशक आदित्य चोपडा के निर्देशन में काम करने जा रहे हैं। रणवीर इसे लेकर काफी गौरवान्वित और उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

आदित्य चोपडा ने अभी तक अपने सभी फिल्मों ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मोहब्बतें, ‘रब ने बना दी जोडी’ में केवल शाहरुख खान को निर्देशित किया है।

आदित्य चोपड़ा अब रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बेफिक्र बनाने जा रहे हैं।  रणवीर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने कहा कि कोई दबाव नहीं है। मैं खुश हूं, काफी उर्जा है, उत्साहित हूं। यह एक रोमांटिक फिल्म है। आदित्य चोपडा की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से यह मेरे लिए एक बड़ी फिल्म है… एक लंबी छलांग है, कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए यह एक बड़ा कदम है।