Home Entertainment Bollywood फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली को एक साल की सजा

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली को एक साल की सजा

0
फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली को एक साल की सजा
Aditya Pancholi sentenced to one year imprisonment in 2005 assault case
Aditya Pancholi sentenced to one year imprisonment in 2005 assault case
Aditya Pancholi sentenced to one year imprisonment in 2005 assault case

मुंबई। अंधेरी इलाके में एक व्यक्ति को पीटने के जुर्म में फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली को कोर्ट ने एक साल की सजा व 20 हजार रुपए का जुर्माना भरने का फरमान जारी किया है। फिलहाल आदित्य पंचोली जेल नहीं जाएंगे, उन्हें जमानत मिल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी में स्थित सोसाईटी में 2005 में आदित्य पंचोली का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आरोप है कि उस समय आदित्य ने उस व्यक्ति को पीट दिया था। तब उस व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था।

इसी मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को अंधेरी की अदालत ने आदित्य को दोषी पाया और उन्हें एक साल की सजा व 20 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश जारी किया।

आदित्य इस फैसले को सत्र न्यायालय में चुनौती देने वाले हैं। आदित्य की फरियाद पर अंधेरी की अदालत ने अपनी ही सजा पर फिलहाल रोक लगाते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली है।