Home Headlines दावानल पर नब्बे प्रतिशत तक काबू पाने का दावा, अब रात का इंतेजार

दावानल पर नब्बे प्रतिशत तक काबू पाने का दावा, अब रात का इंतेजार

0
दावानल पर नब्बे प्रतिशत तक काबू पाने का दावा, अब रात का इंतेजार
pilots droping water on forest fire by bucket in mount abu forest
pilots droping water on forest fire by bucket in mount abu forest

सबगुरु न्युज-माउण्ट आबू। माउण्ट आबू अभयारण्य मे भडके दावानल पर  करीब नब्बे प्रतिशत काबू करने का दावा प्रशासन कर रहा है। दिन शाम को सर्वे करवाने के बाद यह दावा किया जा रहा है। अब प्रशासन को अंधेरा होने का इंतजार है। अंधेरे में आग की चमक से और पता चल पाएगा कि किस दुर्गम इलाके में अभी भी दावानल भडक रहा है।

जिला कलक्टर अभिमन्युकुमार ने सबगुरु न्यूज को बताया कि दो हेलीकाॅप्टरों की मदद से यह काम बहुत जल्दी हो गया। दुर्गम इलाकों में फैले अधिकांश दावानल को काबू में करने के बाद हेलीकाॅप्टर भी शाम को लैंड कर गए हैं। उल्लेखनीय है कि माउण्ट आबू की पहाडियों में बसे माउण्ट आबू सेंचुरी में चारों तरफ शुक्रवार सवेरे दावानल भडक उठा था।

यह दावानल इतना भयावह था कि इसे बुझाने के लिए पहली बार माउण्ट आबू में वायुसेना के हेलीकाॅप्टर की मदद ली गई। शुक्रवार को एक हेलीकाॅप्टर की मदद से आग बुझाई गई। आग की भयावहता को देखते हुए शनिवार को वायुसेना के दो हेलीकाॅप्टर इस काम में लगे और नक्की झील से पानी भरकर दावानल प्रभावित क्षेत्रों में छिडका।

pilots droping water on forest fire by bucket in mount abu forest

जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार के अनुसार हेलीकाॅप्टरों की मदद और विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से शनिवार शाम तक माउण्ट आबू अभयारण्य में भडके भयावह दावानल पर नब्बे प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है।

government and private institue employees making fire line to contrpl forest fire in mount abu

मानव पहुंच वाले स्थानों पर जल रही छिटपुट स्थानों पर आग को काबू करने में कार्मिक लगे हुए हैं। इसे देर रात तक पूरी तरह से काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेलीकाॅप्टरों के कारण दुर्गम इलाकों में दावानल पर काबू पाने में आसानी रही। उन्होंने बताया कि हेलीकाॅप्टर लैंड कर गए हैं। इन्हें आज रात यहीं रखा जाएगा।
-हवाई सर्वे के बाद लैंड किया हेलीकाॅप्टर
जिला कलक्टर ने बताया कि माउण्ट आबू के जंगल में फैली आग का सर्वे भी प्रशासन ने शनिवार शाम को करवा लिया है। हैलीकाॅप्टर से किए गए सर्वे में लगभग सभी दुर्गम स्थानो ंपर लगी आग काबू में मिली। वहीं मानव पहुंचा वाले स्थानों पर कार्मिक आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

related news…

https://www.sabguru.com/exclusive-nasa-setelite-spoted-aprox-69-forest-fire-spot-in-sirohi-today/

https://www.sabguru.com/administration-tries-to-control-forest-fire-whole-night-2-helicopters-showring/

https://www.sabguru.com/mount-abu-range-glitering-with-golden-colours-of-flame-in-night/

https://www.sabguru.com/forest-fire-broke-out-in-mount-abu-water-showering-by-helicopter/