Home Matrimonial शादी से पहले यौन संबंध बनाने पर 100 कोड़े

शादी से पहले यौन संबंध बनाने पर 100 कोड़े

1
pre-marital sex
afghan couple given 100 lashes for pre-marital sex

काबुल। अफगानिस्तान निवासी एक युवक और उसकी प्रेमिका को विवाह पूर्व शारीरिक संबंध बनाने पर सरेआम 100 कोड़े मारे गए।

कोहिस्तान प्रांत के राज्यपाल मोहम्मद उस्मान हकयार अहमदी के अनुसार 19 वर्षीय और 21 वर्षीय इस जोड़े को दी गई सजा के दर्जनों लोग गवाह बने। उन्होंने मंगलवार को बताया कि युवक-युवती को एक माह पहले गिरफ्तार किया गया था और एक लंबी सुनवाई के बाद यह सजा दी गई।

अहमदी ने कहा कि इस्लामी शरीयत कानून के मुताबिक सजा दोनों पर लागू हुई, क्योंकि कानूनी रूप से उम्र के हिसाब से दोनों सजा के हकदार हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों दोषी पक्षों ने अपनी सजा स्वीकार ली और आगे अपील करने से इनकार कर दिया। अदालत से सजा पाने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। कट्टरपंथी तालिबान शासन वाले अफगानिस्तान में सजा स्वरूप सरेआम कोड़े बरसाना और फांसी देना आम है।

https://www.youtube.com/watch?v=wrAFqYP2A0E

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here