Home Entertainment बाजीराव-मस्तानी देखने के लिए बेताब है प्रियंका चोपड़ा

बाजीराव-मस्तानी देखने के लिए बेताब है प्रियंका चोपड़ा

0
बाजीराव-मस्तानी देखने के लिए बेताब है प्रियंका चोपड़ा
after quantico wrap up, Priyanka Chopra wants to watch Bajirao Mastani
after quantico wrap up, Priyanka Chopra wants to watch Bajirao Mastani
after quantico wrap up, Priyanka Chopra wants to watch Bajirao Mastani

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म बाजीराव-मस्तानी देखने के लिए बेताब है।

प्रियंका ने विदेशी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ की इस साल की शूटिंग पूरी कर ली है। वह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखने के लिए बेताब हैं।

प्रियंका ने ट्वीट किया कि क्वांटिको 2015 की शूटिंग पूरी हुई। यह लगभग मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। अब मैं अपने देश लौटने के लिए बेताब हूं और वहां पहुंचकर मैं ‘बाजीराव मस्तानी’ देखूंगी।

प्रियंका क्वांटिको में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका निभाई है। स्टार वरल्ड पर प्रसारित होने वाले शो फिलहाल एक अंतराल पर चला गया है। यह अगले साल की शुरुआत में दोबारा दिखाई देगा।

प्रियंका ने लिखा कि मुझसे पहले पूरी दुनिया ने ‘बाजीराव मस्तानी’ देख ली है और ऐसा पहली बार हुआ है।

उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ मराठा पेशवा बाजीराव के जीवन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हुई है।