Home Breaking शिवसेना से टूटा रिश्ता, अपने दम पर चुनाव लडेगी बीजेपी

शिवसेना से टूटा रिश्ता, अपने दम पर चुनाव लडेगी बीजेपी

0
शिवसेना से टूटा रिश्ता, अपने दम पर चुनाव लडेगी बीजेपी
after shiv sena, bjp to contest BMC polls alone
after shiv sena, bjp to contest BMC polls alone
after shiv sena, bjp to contest BMC polls alone

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के युति तोड़े जाने की घोषणा के बाद यह कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाह रही थी कि अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरें। लेकिन हमारी ही सहयोगी पार्टी ने अलग चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता को सिर्फ जनसेवा के साधन के रूप में देखती है। अब जो साथी बचे हैं, हम उनके साथ चुनाव में उतरने वाले हैं। जनता चाहती है कि मुंबई में बदलाव हो, हम उस बदलाव को करने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने कहा कि भाजपा शिवसेना के बीच चुनावी गठबंधन बालासाहेब ठाकरे के समय से होती आ रही थी और यह एक भावना को लेकर थी।

हम चाहते थे कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोनों दलों की समिति बनाई जाए, लेकिन इसी मुद्दे पर युति टूट गई है। दानवे ने कहा कि हमारी तैयारी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की है और हम पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेंगे।

https://www.sabguru.com/shiv-sena-breaks-alliance-bjp/