Home Headlines सरकारी नौकरियों में ख़त्म होगी महिलाओं की उम्र सीमा : डिम्पल यादव

सरकारी नौकरियों में ख़त्म होगी महिलाओं की उम्र सीमा : डिम्पल यादव

0
सरकारी नौकरियों में ख़त्म होगी महिलाओं की उम्र सीमा : डिम्पल यादव
age limit for women in government jobs was waived off by the Akhilesh government : Dimple Yadav
Dimple Yadav
age limit for women in government jobs was waived off by the Akhilesh government : Dimple Yadav

कानपुर। गंगा की नगरी के लोग बड़े दिलवाले हैं, क्योंकि वह काम करने वाले नेता को जिताकर लखनऊ भेजते हैं।

2012 के चुनाव में यहां की जनता ने सपा को जमकर वोट दिया और साइकिल ने 10 में से पांच सीटें जिताकर सरकार बनाई। अगली सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं की उम्र सीमा खत्म कर दी जाएगी।

लड़कियों के लिए रोजगार के और साधन मुहिया कराएं जाएंगे। यह बात मैनचेस्टर कहे जाने वाली नगरी कानपुर में कन्नौज सांसद व मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव ने कही। सांसद ने आगे कहा कि साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रणाली में सुधार किए जाएंगे।

आत्मविश्वास के लबरेज कन्नौज सांसद बोली, आपके भईया औरों की अपेक्षा बोलते कम हैं, लेकिन अगर कोई काम करने की ठान लेते है, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इसका उदाहरण प्रदेश में मेट्रो और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कम समय में बनवा कर आपके हवाले कर दिया है।

यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू डिम्पल यादव ने कानपुर नगर व देहात में गुरूवार को जमकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कानपुर नगर की एक तो देहात की दो सीटों पर महिला प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। कानपुर की महाराजपुर सीट पर उन्होंने सपा प्रत्याशी अरूणा तोमर के लिए वोट मांगे। उन्होंने बड़ी सादगी से विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

कहा, हम समाजवादी लोग है, जिनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। कानपुर में विकास का घोषणा पत्र याद दिलाया। सांसद ने आगे कहा कि, कानपुर उत्तर भारत का मैनचेस्टर के नाम से जाना जाता था, लेकिन राजनेताओं की उपेक्षा के चलते आज मिलें बंद पड़ी हैं। हमारी सरकार बनी तो इन्हें शुरू कराए जाने के लिए केंद्र सरकार से नये सिरे से बात की जाएगी।

जनसभा से पूर्व मंच पर सांसद के पहुंचते ही पार्टी नेताओं ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। यहां पर अरूणा तोमर, लाल सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव सहित दर्जनों पार्टी नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद थे। नोटंबदी पर खजांची का नाम लेकर ली चुटकी सांसद डिम्पल यादव दोपहर करीब दो बजे के आसपास राज्यसभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन के साथ कानपुर देहात की जनसभा के बाद नौबस्ता स्थित रेस कोर्स मैदान पहुंची।

यहां पर हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवक व युवतियां उन्हें सुनने के लिए आई हुई थीं। डिंपल ने कहा कि जुमले बाजों के बहकावे में मत आना, साइकिल के चुनाव चिन्ह पर ही बटन दबाना। मोदी सरकार ने विकास के नाम पर ढाई साल के कार्यकाल के दौरान कुछ भी नहीं किया। नोटबंदी कर लोगों को बैंकों के बाहर खड़ा करवाया दिया।

कानपुर देहात में ही बैंक में नोट बदलने के लिए लाइन में लगी महिला ने बच्चे को जन्म दिया था और लोगों ने उसका नाम खजांची रखा था। अच्छे दिन आए, जनता बोली नहीं सांसद ने केंद्र सरकार की नोटबंदी पर निशाना साधते हुए जनता से पूछा कि अच्छे दिन देखें क्या। जनता ने कहा भाभी जी अभी तक नहीं दिखे।

कहा कि दूसरी पार्टियों में कथनी और करनी में अंतर होता है, इसलिए सावधान रहे। साइकिल ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाएगी। हम समाजवादी लोग जो कहते हैं उससे ज्यादा करके दिखाते हैं। हमारे घोषणा-पत्र में मेट्रो नहीं था बावजूद कम समय में ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने जा रही है।

स्मार्टफोन का ललीपॉप कन्नौज सांसद कानपुर में पहली बार महिला विधानसभा सीट पर प्रचार कर रही थीं। प्रचार के दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, जिसमें कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी डायल 100 की योजना लागू की है। जिसमें महिलाएं किसी भी मुश्किल में पुलिस की मद्द ले सकती है।

कहा कि बिजली अब 24 घंटे मिल रही है। अंडर ग्राउंड केबिल का काम सपा सरकार में हुआ। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र की नकल भाजपा ने की है। बोलीं, समाजवादी पार्टी की सरकार ने करीब 18 लाख लैपटॉप बांटने का काम किया।

हमने जिस तरीके से लैपटॉप बांटे उसी तरह अलगी सरकार बनने पर स्मार्टफोन घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। स्मार्टफोन के जरिए जनता को जानकारी होगी कि सरकार की क्या योजनाएं चल रही हैं।