Home Entertainment 16 मार्च तक दीपिका पादुकोण की गिरफ्तारी पर रोक

16 मार्च तक दीपिका पादुकोण की गिरफ्तारी पर रोक

0
16 मार्च तक दीपिका पादुकोण की गिरफ्तारी पर रोक
AIB roast controversy : deepika padukone gets temporary relief, court refrains police from arresting actress till mid march Actress till march

मुंबई। एआईबी रोस्ट विवादों में फंसीं दीपिका पादुकोण को बॉम्बे हाई कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने 16 मार्च तक दीपिका पादुकोण की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

एआईबी नॉकआउटशो का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। इसमें करण, रणवीर, अर्जुन जैसे बॉलीवुड सितारे सरेआम गाली-गलौच और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए थे, जिसे पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया गया था।

इस शो में दर्शकों की भीड़ में दीपिका भी शो का आन्नद और ठाहके लगाती हुई नजर आई। कई लोगों ने इस शो की पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दिए थे। इनमें दीपिका का नाम भी शामिल है। दीपिका को दर्शकों में शामिल होने के लिए आरोपित किया गया है, लेकिन उन्होंने हाल ही में हाई कोर्ट का रुख किया और कहा कि वह मात्र एक दर्शक थीं। उन्होंने इसमें परफॉर्म नहीं किया था।

इसके बाद हाई कोर्ट ने इस मामले की आखिरी सुनवाई तक दीपिका की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला किया। हाई कोर्ट ने करण, रणवीर और अर्जुन के खिलाफ भी पुलिस को कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here