Home Entertainment अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बनेंगी बहन

अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बनेंगी बहन

0
अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बनेंगी बहन
Aishwarya rai Bachchan and Anushka Sharma play sisters in ae dil hai mushkil
Aishwarya rai Bachchan and Anushka Sharma play sisters in ae dil hai mushkil
Aishwarya rai Bachchan and Anushka Sharma play sisters in ae dil hai mushkil

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में बहनों का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर ऐ दिल है मुश्किल बना रहे हैं। फिल्म मे रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

हाल ही में लंदन में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल  की शूटिंग शुरू कर दी है।

चर्चा है कि अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन बहनों की भूमिका में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या पहले पेरिस और फिर लंदन में इस फिल्म की शूटिंग करेंगी।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इस बात से इनकार किया था कि फिल्म में ट्राईएंगल लव स्टोरी नहीं होगी।

अनुष्का ने माना था फिल्म की फीमेल लीड वह है और ऐश्वर्या की भूमिका बेहद ही अलग होगी। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास कैमियो भूमिका में नजर आएंगे।