Home Entertainment काजोल-शाहरूख खान की दिलवाले में अजय देवगन!

काजोल-शाहरूख खान की दिलवाले में अजय देवगन!

0
काजोल-शाहरूख खान की दिलवाले में अजय देवगन!
ajay devgn too? shah rukh khan, kajol may not be dilwale's only coup
ajay devgn too? shah rukh khan, kajol may not be dilwale's only coup
ajay devgn too? shah rukh khan, kajol may not be dilwale’s only coup

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और संजीदा अभिनेत्री काजोल की जोड़ी की आने वाली फिल्म दिलवाले में सिंघम स्टार अजय देवगन भी काम कर सकते हैं।

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म दिलवाले बनाने जा रहे हैं। रोहित ने इस फिल्म के लिए शाहरूख और काजोल का चयन किया है।

फिल्म में शाहरूख और काजोल के अलावा वरूण धवन, कृति सेनन की भी अहम भूमिका है।

चर्चा है कि रोहित ने इस फिल्म के लिए अपने करीबी दोस्त अजय देवगन को भी लिया है।

कहा जा रहा है कि दिलवाले में अजय भी एक खास भूमिका में दिखेंगे। खास बात यह है कि अजय देवगन ने वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले में मुख्य भूमिका निभाई थी।

बताया जाता है कि नाम की समानता और काजोल की कमबैक फिल्म होने के कारण रोहित ने अजय से अनुरोध किया और वह मान गए।

इस फिल्म की वजह से न सिर्फ शाहरूख-काजोल फिर से साथ नजर आएंगे, बल्कि अजय और शाहरूख भी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here