Home Entertainment Bollywood रेड कारपेट पर बेटी नायसा के साथ उतरे अजय देवगन

रेड कारपेट पर बेटी नायसा के साथ उतरे अजय देवगन

0
रेड कारपेट पर बेटी नायसा के साथ उतरे अजय देवगन
Ajay Devgn walk red carpet at LIFF with daughter Nysa
Ajay Devgn walk red carpet at LIFF with daughter Nysa
Ajay Devgn walk red carpet at LIFF with daughter Nysa

मुंबई। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) के रेड कारपेट पर हिन्दी फिल्म अभिनेता-निर्माता अजय देवगन और उनकी बेटी नायसा एक दूसरे का हाथ पकड़ कर उतरे।

13 साल की नायसा अजय और उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल की बेटी हैं। इस दंपति का एक बेटा युग भी है। पिता-पुत्री दोनों ने यहां सिनेवल्र्ड सिनेमाज में एलआईएफएफ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

‘दृश्यम’ के 47 वर्षीय अभिनेता अजय काले रंग के परिधान में थे जबकि रेड कारपेट पर पहली बार उतरी उनकी बेटी नेवी ब्ल्यू रंग की ड्रेस में आकर्षक लग रही थी।

रेड कारपेट से अपनी बेटी के साथ चलने वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देवगन ने लिखा है, ‘लड़कियों का सशक्तीकरण। रेड कारपेट पर अपने साथ अपनी शक्ति को लेकर चला। वह मेरी सच्ची ताकत है। मेरी बेटी मेरी शक्ति।’

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल का यह सातवां संस्करण है जिसे दक्षिण एशियाई फिल्मों के सबसे बड़े समारोह के रूप में जाना जाता है। इसके तहत पूरे लंदन और बर्मिंघम में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। यह समारोह 24 जुलाई तक चलेगा।