Home Rajasthan Ajmer अजमेर कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

अजमेर कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
अजमेर कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

अजमेर। अजमेर कांग्रेस ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिला सचिव बालमुकंद टांक ने कहा कि नेहरू ने महानता के साथ एक आशावादी लोकतंत्र का मार्गदर्शन किया। बच्चों के प्रति उनके लगाव का ही परिणाम है कि नेहरू जयंती को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू बुलाते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नेहरू की जयंती के अवसर पर शहरभर में कई आयोजन किए गए। अजमेर कांग्रेस की ओर से जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालेज के बाहर स्थित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा रही है। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ट्रैफिक डिप्टी प्रीति चौधरी एवं असिस्टेंट कमांडर के नेतृत्व में हाड़ी रानी महिला बटालियन ने अजमेर विकास प्राधिकरण ऑफिस से पटेल मैदान तक दौड़ लगा कर बच्चों को जागरुक रहने का दिया संदेश।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में नेहरू जयंती

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह रलावता, सुरज्ञान सिंह घोसलिया, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक, प्रशांत शर्मा,मान सिंह,रामवतार अग्रवाल, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि प्रेषित की एवं सभी देशवासियों को बालदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।