Home Rajasthan Ajmer शादी का झांसा देकर पार्षद ने करा देहशोषण, अरेस्ट

शादी का झांसा देकर पार्षद ने करा देहशोषण, अरेस्ट

0
शादी का झांसा देकर पार्षद ने करा देहशोषण, अरेस्ट
ajmer nagar nigam counselor arrested for raping
ajmer nagar nigam counselor arrested for raping
ajmer nagar nigam counselor arrested for raping

अजमेर। अजमेर पुलिस ने दलित महिला को शादी का झासा देकर दुराचार करने के आरोपी पार्षद मनोज मिश्रा को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

एससीएसटी प्रकोष्ठ के पुलिस उपअधीक्षक रामदेव सिंह ने बताया कि एक दलित महिला ने मनोज मिश्रा के खिलाफ दर्ज मामले में शादी का झांसा देने और अपनी बहन के घर में बंधक बनाकर देह शोषण करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा मारपीट की जाती थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी मिश्रा का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी करवाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मनोज मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी ओर आरोपी ने पीडित युवती पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here