Home Rajasthan Ajmer ऊंचे सपने और ऊंची उड़ान क्षेत्र के लिए होगी वरदान : महेश पालीवाल

ऊंचे सपने और ऊंची उड़ान क्षेत्र के लिए होगी वरदान : महेश पालीवाल

0
ऊंचे सपने और ऊंची उड़ान क्षेत्र के लिए होगी वरदान : महेश पालीवाल

अजमेर। देवगढ़ क्षेत्र के जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पिछले 11 साल से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, डिजिटल अभियान संचालित करने वाले करियर व सामाजिक प्रेरक महेश पालीवाल, देवगढ़ चिकित्सा संस्थान के प्रबंधन में विरेन्द्र सिह, शिक्षा में नवाचार में महेश स्वर्णकार, कालेसरिया एएनएम साक्षी चौधरी एवं विजयपुरा केजीबीवी प्रधानाध्यापिका शिक्षा भारती को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद हरिओम सिंह राठौड, जिला कलेक्टर पीसी बेरवाल द्वारा सम्मानित होने वाली पांच प्रतिभाओं का देवगढ़ क्षेत्रवासियों द्वारा अभिनन्दन समारोह केरियर ज्ञान केंद्र पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्य स्तर पर सम्मानित उत्कृष्ट विद्यालय तीतरी (भीम) के अध्यापक लक्खा सिंह चौहान, राज्य स्तर पर सम्मानित भामाशाह प्रेरक व्याख्याता गोविंद दास वैष्णव भी अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर करियर टीम के मार्गदर्शक पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण चंद जोशी, आंजना प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा, मदारिया प्रधानाचार्य नूतन प्रकाश जोशी, मंडावर सरपंच प्यारी रावत, मगरा विकास मंच राजस्थान अध्यक्ष जसवन्त सिंह मंडावर, देवगढ़ नोडल प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, बालिका देवगढ़ प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा, स्वादडी प्रधानाचार्य प्रहलाद कच्छावा, दौलपूरा प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश वर्मा, गुरू सौभाग्य महिला सेवा संस्थान अध्यक्ष शीला पोखरना, वरिष्ठ पत्रकार कमल शेख, राजेन्द्र सिंह पीपली, मुकेश पंचोली, दलपत सिंह पंवार, बलवंत गोस्वामी, हेमेन्द्र सिंह राठौड, वंदना सैन, ललित पालीवाल, निशा चूण्डावत, लोकेश चूण्डावत, प्रेम सिंह सोमेश्वर, कन्हैया साहू, प्रकाश गिरी गोस्वामी, जयप्रकाश पालीवाल, भावना पालीवाल, दिनेश सोनी, मूलराज सिंह रावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन राकेश शर्मा ने किया। आभार करियर टीम के महेश पालीवाल ने जताया।

देवगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

करियर टीम के महेश पालीवाल ने ग्रो देवगढ़ की परिकल्पना को साकार करने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण में नवाचार करने की बात कही और देवगढ़ क्षेत्र को प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल लाने एवं नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रुपरेखा प्रस्तुत की।

इस पर उपस्तिथ क्षेत्रवासियों ने ग्रो देवगढ़ का संकल्प लिया। देवगढ़ क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाने हेतु कमेटी बनाकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभागियों को तरासने, विभिन्न प्रतिभाओं को उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।