Home Rajasthan Ajmer सखी सहेली ग्रुप ने लगाई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

सखी सहेली ग्रुप ने लगाई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

0
सखी सहेली ग्रुप ने लगाई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

अजमेर। अजमेर के सखी सहेली ग्रुप की ओर से इस साल भी महिला सशक्तीकरण, स्वालम्बन एवं कौशल विकास का संदेश देने एवं जन जाग्रति लाने के लिए हस्तनिर्मीत वस्तुओं एवं अन्य उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी कनक सागर गार्डन में लगाई।

सखी सहेली ग्रुप की अरूणा गर्ग व उर्मिला गनेडीवाल ने बताया की प्रदर्शनी का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने किया। भदेल ने इस अवसर पर स्वच्छ, सुन्दर एवं हरित अजमेर का संदेश देने के साथ पक्षियों के लिए परिंडे एवं पौधारोपण के लिए निःशुल्क पौधे वितरित किए।

भदेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के आत्म सम्मान, आंतरिक शक्ति और रचनात्मकता को पोषण करने के लिए ठोस आधार प्रदान करते हैं। महिलाएं आज अपने कौशल, आत्मविश्वास के बल पर दुनिया की किसी भी चुनौती को सम्भालने में सक्षम है।

महिलाए इस देश की आधी आबादी है और जिस दिन देश की यह पूरी शक्ति काम करना शुरू कर देगी तब कोई भी अन्य देश भारत से अधिक शक्तिशाली नहीं होगा।

इस अवसर पर सखी सहेली ग्रप की ओर से भदेल का चुनरी ओढा कर स्वागत किया गया। प्रदर्शनी में सूरूचि अग्रवाल, मन्जू मुर्कीया, अनुपमा, राधिका, ममता बोथरा, सरला, अंजली, अनीता, रोमा जैन, मिन्नी, संजू बंसल, सुमन गोयल, इन्दू टांक सहित बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।