Home Rajasthan Ajmer नरेगा से पौधों की देखभाल पर व्यय होगी राशि : वंदना नोगिया

नरेगा से पौधों की देखभाल पर व्यय होगी राशि : वंदना नोगिया

0
नरेगा से पौधों की देखभाल पर व्यय होगी राशि : वंदना नोगिया
ajmer zila pramukh vandana nogia
ajmer zila pramukh vandana nogia
ajmer zila pramukh vandana nogia

अजमेर। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लेगशिप योजना मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के प्रथम चरण में कराए गए कार्यों पर लगाए गए पौधों के संधारण हेतु महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 35 कार्यों पर राशि 250 लाख की स्वीकृतियाॅ जारी की गई है। पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गयी है।

जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बताया कि पौधों की देखभाल करने हेतु श्रमिक मद पर 185 लाख 71 हजार एवं सामग्री मद में 56 लाख 94 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिप्ती शर्मा ने बताया कि अंराई पंचायत समिति के 2 कार्यों के लिए 13 लाख 15 हजार, सिलोरा पंचायत समिति के 4 कार्यों के लिए 14 लाख 80 हजार, भिनाय पंचायत समिति के एक कार्य के लिए 12 लाख 55 हजार, श्रीनगर पंचायत समिति के 5 कार्यों के लिए 36 लाख 24 हजार, केकड़ी पंचायत समिति के 5 कार्यों के लिए 44 लाख 30 हजार, सरवाड़ पंचायत समिति के 2 कार्यों के लिए 18 लाख 41 हजार, मसूदा पंचायत समिति के 7 कार्यों के लिए 24 लाख 35 हजार, जवाजा पंचायत समिति के 8 कार्यों के लिए 68 लाख 50 हजार, पीसागंन पंचायत समिति के 2 कार्यों के लिए राशि 17 लाख 85 हजार की स्वीकृतियां जारी की गई है।

जिला परिषद द्वारा जारी की गई स्वीकृतियों से कार्य कराने हेतु उप वन संरक्षक वन विभाग अजमेर को कार्यकारी एजेन्सी बनाया गया है।