Home Headlines मुलायम सिंह से मिले अखिलेश यादव, मंत्रियों की बहाली संभव

मुलायम सिंह से मिले अखिलेश यादव, मंत्रियों की बहाली संभव

0
मुलायम सिंह से मिले अखिलेश यादव, मंत्रियों की बहाली संभव
akhilesh yadav meets party chief Mulayam Singh, possible resumption of Ministers
akhilesh yadav meets party chief Mulayam Singh, possible resumption of Ministers
akhilesh yadav meets party chief Mulayam Singh, possible resumption of Ministers

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचे घमासन के बीच सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव मुलायम के आवास पर पहुंचे हैं।

बैठक से झगड़े को खत्म करने का प्रयास हो रहा है। सूत्रों की माने तो चार बर्खास्त मंत्री की वापसी से बात बन सकती है। इस दौरान बर्खास्त मंत्री ओम प्रकाश सिंह, अंबिका चौधरी, नारद राय पहुंचे हैं।

सपा मुखिया से मिलने के बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा है कि अब पार्टी में सब ठीक चल रहा है। 5 नवम्बर के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई है।

गायत्री प्रसाद प्रजापति ने को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तुलना भगवान शंकर से करते हुए कहा कि पूरी पार्टी उन्हीं में समाहित है और अब सब कुछ ठीक हो गया है।

उन्होंने कहा कि 5 नवम्बर को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में होने वाली रजत जयंती समारोह में देशभर के नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है। अमर सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

पार्टी और परिवार में मची कलह पर उन्होंने कहा अब सबकुछ सही हो गया है। अब कोई विवाद नहीं है। परिवार में मचे अंतर्कलह के लिए प्रजापति ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग साजिश करके प्रदेश में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पार्टी व परिवार में सब कुछ ठीक, चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : शिवपाल

https://www.sabguru.com/temporary-ceasefire-samajwadi-party/

https://www.sabguru.com/sp-feud-open-spat-akhilesh-mulayam-inconclusive-meeting/

https://www.sabguru.com/shivpal-yadavs-supporters-thrown-white-pant-on-akhilesh-yadavs-poster/

https://www.sabguru.com/another-samajwadi-letter-bomb-exposes-how-shivpal-yadav-conspired-against-akhilesh-yadav/

https://www.sabguru.com/samajwadi-party-family-feud-2/