Home Breaking अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह बुलाई पार्टी विधायकों की मीटिंग

अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह बुलाई पार्टी विधायकों की मीटिंग

0
अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह बुलाई पार्टी विधायकों की मीटिंग
akhilesh yadav expelled from samajwadi party by mulayam, calls party meeting of loyalists
akhilesh yadav expelled from samajwadi party by mulayam, calls party meeting of loyalists
akhilesh yadav expelled from samajwadi party by mulayam, calls party meeting of loyalists

लखनऊ। मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सुबह नौ बजे पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अगले छह वर्षो के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इसके बाद प्रदेश के प्रमुख जनपदों व महानगरों में अखिलेश समर्थक सड़क पर उतर आए और जहां तहां उपद्रव व हंगामा किया। उधर, तेजी से बदल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुलायम सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद समर्थकों के सड़क पर उतरकर उपद्रव करने पर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) दलजित सिंह चौधरी ने अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के बीच जारी उठापटक के बीच सूबे के राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव को पार्टी से छह वर्ष से निकालने जाने के बाद उग्र अखिलेश समर्थकों ने सीएम आवास और मुलायम आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

मुलायम के खिलाफ नारेबाजी बन्द करें

सूबे में बदले सियासी घटनाक्रम के बीच शुक्रवार रात अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के मुलायम सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सन्देशवाहक अतुल प्रधान को बाहर भेजा और उन्हें नारेबाजी बन्द करने को कहा।

प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपशब्द इस्तेमाल नहीं होने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से समर्थकों को संयम और बरतने की भी अपील की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से कानून व्यवस्था को भी हाथ में नहीं लेने को कहा।

दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रो.रामगोपाल यादव के निष्कासन से नाराज समर्थक सीएम आवास के बाहर सपा मुखिया और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इनमें से कई लोगों ने उनके पोस्टर भी जलाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री अपने आवास पर लगभग 100 समर्थक विधायक और मंत्रियों से अगली रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली उन्होंने उग्र लोगों से शान्ति की अपील की। मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि वह शनिवार दोपहर बारह बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, तब तक के लिए कार्यकर्ता शान्तिपूर्वक वापस चले जाएं।

वहीं मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगातार भीड़ बढ़ने को लेकर एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर हैं।

अखिलेश सुबह लेंगे बडा फैसला, बुलाई विधायकों की बैठक

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सुबह पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है| समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अगले छह वर्षो के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद प्रदेश के प्रमुख जनपदों व महानगरों में अखिलेश समर्थक सड़क पर उतर आये और जहां तहां उपद्रव व हंगामा किया।

मुलायम ने लिख दी समाजवादी पार्टी के विभाजन की पटकथा

अखिलेश समर्थकों के उपद्रव के बाद यूपी में अलर्ट

https://www.sabguru.com/akhilesh-yadav-ram-gopal-yadav-expelled-samajwadi-party-six-years/