Home Delhi बलात्कार करने वाले को नपुंसक बना दो : अक्षय कुमार

बलात्कार करने वाले को नपुंसक बना दो : अक्षय कुमार

0

akshay

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि बलात्कार आरोपी को नपुंसक कर देना चाहिए। उनका कहना है किआरोपी एक बार अपराध नही करते हैं। वे बार-बार अपराध को अंजाम देते हैं और इसके लिए उनको यही सजा देनी चाहिए।
अक्षय ने एक बयान में दिल्ली कैब रेप में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि अपराधियों के मन में खौफ होना चाहिए।उन्होने कहा मुझे पता है कि पिता होने के नाते बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है, लेकिन इसके लिए मैं अपने देश की सरकार से भी उम्मीद करूंगा। महिलाओं को सुरक्षा देना उनकी भी जिम्मेदारी है।अगर हम बिना डरे अपने घर के बाहर कदम भी नहीं रख सकते हैं तो फिर हम टैक्स क्यों दे रहे हैं।

गौरतलब है किइससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह दिल्ली में हुई रेप की घटना के लिए पुरुषों की मानसिकता को दोषी मानती हैं। सोनम के अनुसार भारत में मूल रूप से मर्दों की परवरिश ही गलत तरीके से की जाती है।

सोनम का कहना है किलड़कियों पर अनेक पाबंदियां लगाई जातीं है। इस तरह हर महिलाओं पर पाबंदी लगाना समस्या का हल नहीं है। अगर किसी को बदलने की जरूरत है तो वह है मर्दों की सोंच और रेप जैसी घिनौना हरकतों से बचने से लिए महिलाओं को नसीहत देना भी बिल्कुल गलत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here