Home Entertainment Bollywood नए शो में खिलाड़ी अक्षय कुमार संग नजर आएंगे सुनील ग्रोवर!

नए शो में खिलाड़ी अक्षय कुमार संग नजर आएंगे सुनील ग्रोवर!

0
नए शो में खिलाड़ी अक्षय कुमार संग नजर आएंगे सुनील ग्रोवर!

 

कपिल और सुनील के बीच की तना तनी अक्सर सुर्खियों में रहती है। वहीं कपिल के शो से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर के कमबैक का इंतेजार हो रहा है। इस बीच एक नई खबर आई हैं कि सुनील अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर एक साथ टीवी पर नजर आने वाले हैं।

जी हां इंडस्ट्री में खबरों का बाजार गर्म है​ कि अक्षय कुमार बहुत जल्द टीवी पर एक नया लॉफ्टर शो लेकर आ रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो में होस्टिंग करते नजर आएंगे सुनील ग्रोवर। खबरों की मानें तो अक्षय इस शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।

अगर यह खबर सही साबित होती है तो सुनील के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी क्योंकि सुनील को टीवी पर देखने का इंतजार हर कोई कर रहा है। ऐसे में अक्षय के साथ सुनील का कॉम्बिनेशन वाकई कमाल होने वाला है।

गौरतालब है कि इससे पहले खबरें आई थी कि शो की होस्ट होंगी फिल्म ‘मिकी वायरस’ से फिल्मों में डेब्यू करने वाली एली अब्राहम। लेकिन अब खबर आ रही है कि शो के होस्ट सुनील होंगे।