Home Entertainment Bollywood अक्षय खन्ना की 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी

अक्षय खन्ना की 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी

0
अक्षय खन्ना की 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
Akshaye Khanna to return as baddie in Dishoom
Akshaye Khanna to return as baddie in Dishoom
Akshaye Khanna to return as baddie in Dishoom

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय खन्ना फिल्म ‘इंडस्ट्री’ में वापसी करने जा रहे हैं। अक्षय खन्ना करीब चार सालों के अंतराल के बाद वापसी करने जा रहे हैं। वर्ष 2016 में अक्षय की 2 फिल्में रिलीज होंगी।

अक्षय की इस साल रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी ‘ढिशूम’, जिसमें अक्षय के साथ जॉन अब्राहम और वरुण धवन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

वर्ष 2016 में ही अक्षय की दूसरी फिल्म आएगी’मॉम’। इस फिल्म में उनका किरदार बहुत ही अहम बताया जा रहा है। फिल्म ‘मॉम’ में अक्षय खन्ना के साथ श्रीदेवी, नवाजउद्दीन सिद्दीकी और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर बना रहे हैं।