Home Rajasthan Ajmer शपथग्रहण समारोह : धार्मिक नगरी पुष्कर में जुटा सैनी समाज

शपथग्रहण समारोह : धार्मिक नगरी पुष्कर में जुटा सैनी समाज

0
शपथग्रहण समारोह : धार्मिक नगरी पुष्कर में जुटा सैनी समाज

saini

अजमेर/पुष्कर।  धार्मिक नगरी पुष्कर में रविवार को समूचा माली सैनी समाज उमड़ पड़ा। मौका था ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज राजस्थान के शपथग्रहण समारोह एवं  प्रथम अधिवेशन का। इस अवसर पर देशभर से सैनी समाज के प्रबुद्धजनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

maliसुबह करीब ग्यारह बजे सैनी समाज के धार्मिक नगरी पुष्कर स्थित मंदिर प्रांगण में भव्य समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के सम्बल लोकसभा सीट से सांसद एवं सैनी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी थे तथा अध्यक्षता सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी ने की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद समारोह की विधिवत शुरुआत की गई।

इस मौके पर मंचासीन अतिथियों ने समाज की प्रगति, समाज की एकता, समाज में समानता तथा शैक्षिक उन्नयन पर प्रकाश डाला। देश में  समाज बंधुओं को एक साथ चलने का सदेश दिया गया। समाज की ताकत को राजनीतिक स्तर पर मजबूत करने के लिए भी आह्वान किया।

ऑल इंडिया महिला सैनी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी ने समाज की महिलाओं को मजबूती के साथ आगे बढऩे तथा बंधुओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में सुरक्षा, शिक्षा पर जोर दिया। समारोह के दौरान ऑल इंडिया महिला सैनी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

babita2

ऑल इंडिया  सैनी सेवा समाज प्रदेश कार्यकारिणी
अध्यक्ष : सेवाराम दग्दी (परबतसर नागौर)
उपाध्यक्ष : दुलीचंद सिंगोदिया (मकराना), बाबूलाल दग्दी (पुष्कर), एडवोकेट पुरुषोत्तम सोलंकी (बाडमेर)
महामंत्री : एडवोकेट आईदानराम भाटी (नागौर), एडवोकेट धर्मेन्द्र  टांक (अजमेर)
सचिव : गोपाल माली (भीलवाड़ा), गोवर्धन टांक (मेड़ता नागौर), वीरेन्द्र भाटी (लाडनू नागौर), ओमप्रकाश सोलंकी (बोरावड़ नागौर), सीताराम सैनी (टोंक), ओमप्रकाश गहलोत (करकेड़ी अजमेर)
कोषाध्यक्ष : रूपचंद मारोठिया (चावंडिया पुष्कर)
प्रवक्ता : मुकेश गहलोत (पुष्कर)
संगठनमंत्री : कल्याामल गढवाल (करकेड़ी अजमेर), बुद्धाराम टांक (पीपाड़ जोधपुर), मूलचंद गढवाल (रलावता अजमेर), पुखराज दग्दी (कोठी पुष्कर), रतनलाल भाटी  (परबतसर)
प्रचारमंत्री : भंवरलाल तंवर (नागौर), जितेन्द्र  मारोठिया (अजमेर), सत्यनारायण भाटी (पुष्कर), छोटूराम सांखला (तिलोनीया अजमेर)
सदस्य : भंवरलाल तंवर (बिदियाद नागौर), दीनदयाल पंवार (बडली नागौर), मगनीराम अजमेरा (डेर पुष्कर), भंवरलाल मारोठिया (परबतसर),  ओमप्रकाश कच्छावा (टोडारायसिंह), किशन गोपाल दग्दी  (परबतसर)
विशेष आमंत्रित सदस्य : ताराचंद गहलोत (पुष्कर), गणपत लाल टांक (बोरावड), बनवारी लाल सैनी (बग्गड)

saini samaj

धार्मिक नगरी पुष्कर में पथग्रहण समारोह में जुटा सैनी समाज

ऑल इंडिया महिला  सैनी सेवा समाज प्रदेश महिला कार्यकारिणी
अध्यक्ष :गीता सोलंकी
उपाध्यक्ष :रामेश्वरी देवी  इंदौरा (मकराना)
महामंत्री : संतोष सोलंकी (नागौर), रेखा बागड़ी (बोराड़), कमला देवी (किशनगढ़)
सचिव : ज्याना देवी (मकराना), बीना टांक (अजमेर), आशा देवी अजमेरा (किशनगढ़), अंजू सैनी (डीडवाना)
कोषाध्यक्ष : हेमलता सैनी (परबतसर), कमलेश चौहान (अजमेर), सविता देवी (मेडता सिटी)
संगठनमंत्री : मालती देवी गहलोत  (पुष्कर), माया  देवी (परबतसर), कांता देवी (मकराना)
सदस्य : रेखा  देवी (बिदियाद), शारदा देवी  (कालवा), गीता देवी (परबतसर), रीना सोलंकी (मकराना), आनंदी देवी (किशनगढ़), सोनल देवी (अजमेर), शारदा देवी (डेगाना), मुन्नी देवी (परबतसर), विमला देवी (कालवा), सीता देवी (किशनगढ़), अनिता देवी (मकराना)
विशेष आमंत्रित सदस्य : शीला देवी (अजमेर), रीना गहलोत (बडू), सुन्दर देवी (बडू)

जिलाध्यक्ष नागौर: सुमित्रा देवी सांखला
जिलाध्यक्ष अजमेर  : बीना देवी सांखला

babita3