Home Entertainment Bollywood अजय देवगन नहीं मना पाए सलमान खान को

अजय देवगन नहीं मना पाए सलमान खान को

0
अजय देवगन नहीं मना पाए सलमान खान को
all is well between ajay devgn khan and akshay kumar?
all is well between ajay devgn khan and akshay kumar?
all is well between ajay devgn khan and akshay kumar?

मुंबई। अजय देवगन इन दिनों हताश हैं। उनको उम्मीद थी कि सलमान खान और करण जौहर की कंपनियों द्वारा मिलकर बनाई जा रही फिल्म से अक्षय कुमार अलग हो जाएंगे, जिसका उन्होंने अक्षय से अनुरोध किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि अक्षय ने उनके अनुरोध को मानने से मना कर दिया।

अक्षय कुमार ने इस फिल्म पर खुशी जताते हुए सलमान और करण के प्रति आभार जताया है कि उनको इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। सारा विवाद इस फिल्म के विषय को लेकर है। सलमान और करण जौहर की ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध को लेकर है। इसी विषय पर अजय देवगन भी फिल्म बनाना चाहते हैं।

उन्होंने ‘संस ऑफ सरदार’ नाम से सन ऑफ सरदार की सीक्वल बनाने की घोषणा की थी। इसका विषय भी वही है। अजय का कहना है कि उनकी टीम पिछले दो सालों से इस विषय पर काम कर रही है।

वैसे इसी विषय पर राजकुमार संतोषी ने रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की है। अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।