Home Breaking देश की राजनीति का एजेंडा तय करने में भाजपा सक्षम : अमित शाह

देश की राजनीति का एजेंडा तय करने में भाजपा सक्षम : अमित शाह

0
देश की राजनीति का एजेंडा तय करने में भाजपा सक्षम : अमित शाह
amit shah address BJP national council meet in Kozhikode
amit shah address BJP national council meet in Kozhikode
amit shah address BJP national council meet in Kozhikode

कोझिकोड। भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 1967 में हम विपक्ष की भूमिका में आ रहे थे और आज 2016 में हम केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार में हैं।

13 राज्यों में भाजपा व उसके सहयोगियों की सरकार है। हम देश की आबादी के 45 प्रतिशत आबादी की पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति का एजेंडा सेट करने का दमखम केवल भाजपा में है।

शाह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जनसंघ से भाजपा की और कालीकट से कोझिकोड की यह आत्रा इतनी आसान नहीं रही। हजारों कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया।

दधीचि की तरह अपनी हडिडयां गलाई। दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनके बताये मार्ग पर चलते रहे तब ये मुकाम पाया। भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं को नमन करती है।

उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि उपाध्याय का एकात्ममानववाद का दर्शन सदियों तक भारत व भाजपा का मार्गदर्शन करता रहेगा। उनका चिंतन मानव व प्रकृति के संबंधों को उजागर करता था, जड़ और चेतन के बीच बिखराव नही एकता का दर्शन था।

जब उन्होंने अंत्योदय की कल्पना की तो किसी को पता नही था कि इसको कब और कैसे पूरा रेंगे। आज 50 साल बाद केंद्र और 13 राज्यों में हम सरकार में है और अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने में जुटे हैं। भाजपा व भाजपा शासित सभी सरकार उपाध्याय की जन्मशताब्दी को मनाने के लिए गरीब जन के कल्याण के लिए संकल्पित है।

2014 में जब यह नहीं पता था कि देश किस दिशा में जाएगा, युवा भविष्य को लेकर चिंतित था और सीमाएं असुरक्षित थीं ऐसे वक्त में भाजपा उम्मीद बनकर उभरी।

लोकमान्य तिलक ने जैसे स्वराज की भूख को बढ़ाया वैसे ही नरेन्द्र मोदी ने लोगों में विकास व जनकल्याण की उम्मीद जगाई और सबके नेता बनकर राष्ट्रीय पटल पर चमके। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण लोगों में जागरूकता आई भाजपा को उन्होंने चुना।

आज ढाई वर्ष के कार्यकाल में हम पर कोई आरोप नहीं लगा। हमारी सरकार लोगों, वंचित, गरीब, किसानों और विकास की कतार में सबसे पीछे खड़े लोगों की सरकार है।

मैं भाजपा अध्यक्ष और कार्यकर्ता के नाते गर्व से बताता हूं कि हमारी सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में गरीब, वंचित जनों के कल्याण के लिए जो वादे किए उसको पूरा करने के लिए निरंतर काम कर रही है। भाजपा शासित राज्य सरकारें भी ग्रामीण विकास, गरीबों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने सीधे जरूरतमंद लोगों तक सुविधा पहुंचाने का काम किया। पीएम के आग्रह पर करोड़ों लोगों ने सब्सिडी छोड़ी जिससे 409 करोड़ की सरकारी बचत हुई।

सरकार ने उसको खजाने में जमा करने की बजाय गरीबों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देने का काम किया। गरीब कल्याण के साथ देश की राजनीति को बदलने का काम किया।

हमने परफार्मेंस की राजनिति की परंपरा डाली और इसी कारण हमारी सरकारें बार-बार चुन कर सत्ता में आई। आज हम दुनिया के साथ चल रहे हैं। विश्व मानता है कि भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

असम में हम एक ऐसी सरकार बनाने में सफल रहे हैं जिसने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। असम की जनता ने इस बार तीन दिन तक 15 अगस्त का महोत्सव मनाया। मैं मानता हूं कि भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

समय आ गया है कि पार्टी के काम को पुरब के राज्यों में बढ़ाने का काम किया जाए। हम आज 11 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी हैं। हमने पूरब के राज्यं पर ध्यान करने की बात कही है। हमें गर्व है कि हम केरल में 14.5 प्रतिशत वोट हासिल कर सके। पूर्वी राज्यों में से एक सम में हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहे।

शाह ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कश्मीर की स्थिति कुछ चिंताजनक बनी है। मैं दोहराना चाहता हूं की कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। कोई भी ताकत कश्मीर हमसे नहीं छिन सकती। कोई भी अगर ऐसा स्वप्न देखता है कि वह कश्मीर को हमसे अलग कर सकता है तो यह उसकी गलतफहमी है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा का शुरु से ही आतंकवाद पर जीरो टालरेंस की नीति रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर पूर्व के अंदर भारत व उसके समर्थित दल हैं हम उनके साथ हैं। आने वाले 5 राज्यों में हम मणिपुर में भी सरकार बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश के हालात चिंताजनक हैं। कानून व्यवस्था नदारद हैं। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर इस राज्य की बात करना भी बेमानी है। केंद्र में अगर पूर्ण बहुमत की सरकार है तो उत्तर प्रदेश की जनता की बदौलत है।

आगामी विधानसभा चुनाव में भी वहां की जनता के आशीर्वाद से भाजपा लंबे वक्त बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उतराखंड, गोवा, पंजाब में भी हम सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं सभी 11 करोड़ भाजपा सदस्यों से अपील करता हूं कि कोई ऐसा संकल्प लें जो आपके कल्याण, पार्टी, विचारधारा, गरीबजन के कल्याण से जुड़ा हो तो दीनदयाल जी के विचारों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। देश की राजनीति का एजेंडा सेट करने का दम अगर किसी दल में है तो वह भारती जनता पार्टी है।