Home Bihar मनोज तिवारी दिल्ली व नित्यानन्द बिहार भाजपा के अध्यक्ष

मनोज तिवारी दिल्ली व नित्यानन्द बिहार भाजपा के अध्यक्ष

0
मनोज तिवारी दिल्ली व नित्यानन्द बिहार भाजपा के अध्यक्ष
amit shah appointed Manoj Tiwary Delhi BJP president and nityanand Bihar BJP president
amit shah appointed Manoj Tiwary Delhi BJP president and nityanand Bihar BJP president
amit shah appointed Manoj Tiwary Delhi BJP president and nityanand Bihar BJP president

नई दिल्ली। मशहूर भोजपुरी गायक व लोकसभा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। तिवारी को सतीश उपाध्याय की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, नित्यानन्द राय को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राय को मंगल पांडेय की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बुधवार को भाजपा अध्यक्ष ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि, दिल्ली व बिहार में यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।