Home Headlines जयपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, शाह करेंगे संबोधित

जयपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, शाह करेंगे संबोधित

0
जयपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, शाह करेंगे संबोधित
amit shah to address bjp worker meet in jaipur on april 25
amit shah to address bjp worker meet in jaipur on april 25
amit shah to address bjp worker meet in jaipur on april 25

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 अप्रेल को होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने शुक्रवार को सम्मेलन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

शाह के स्वागत के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई है। जयपुर देहात के कार्यकर्तओं की ओर से शाह के लिए सौ मीटर साफा विशेष तौर पर तैयार करवाया गया है। वहीं हवाई अड्डे से लेकर सभा स्थल तक तकरीबन 21 स्थानों पर विभिन्न समाजों और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

शाह के दौरे के मद्देनजर प्रदेश भाजपा कार्यालय को बडे सलीके से सजाया गया है। रंगाई पुताई के अलावा कार्यालय में फूलो से युक्त गमले और पौधों को लगाया गया है। शुक्रवार को भाजपा संगठन से जुडें कार्यकर्ता स्वागत के लिये तैयार की गई सामग्री को अंतिम रूप देते नजर आए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाशनाथ भटट, ओंकार सिंह लखावत, जयपुर देहात अध्यक्ष डीडी कुमावत,और बडी संख्या में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कैलाश नाथ भटट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश के पहले दौरे को लेकर पूरी तैयारी की गई है। जयपुर देहात के जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत ने बताया कि अमित शाह के स्वागत में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा के झंडे के रंग की विशेष साफे तैयार करवाए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौ मीटर का साफा पहनाया जाएगा। इस साफे पर कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल बनाए हैं।

सत्तर हजार कार्यकर्ताओं की सूची बनीं

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से 70 हजार कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार की गई है। पार्टी के नेताओं को करीब 40 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही है।

पार्टी की ओर से तैयार की गई सूची में 30 प्रदेश पदाधिकारी, 307 कार्यसमिति व विशेष आमंत्रित सदस्य, 3159 कार्यकर्ता 39 जिलों के जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, 33540 कार्यकर्ता मंडलो के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, 360 मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, 3430 मोर्चा के जिला पदाधिकारी, 94 प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजक, 3666 जिला प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह- संयोजक, 25 लोकसभा सांसद, 5 राज्य सभा सांसद, 200 विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, 2162 नगर निकाय चेयरमेन व पार्षद, 590 जिला प्रमुख सदस्य, 3018 प्रधान व सदस्य, 9 कोरपोरेशन व बोर्ड चेयमेन, 6800 सरंपच, 14919 वार्ड एवं ईकाई अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here