Home Entertainment Bollywood ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फालोअर्स की संख्या हुई दो करोड़

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फालोअर्स की संख्या हुई दो करोड़

0
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फालोअर्स की संख्या हुई दो करोड़
Amitabh Bachchan garners 20 million on Twitter followers
Amitabh Bachchan garners 20 million on Twitter followers
Amitabh Bachchan garners 20 million on Twitter followers

मुंबई। सोशल साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के फालोअर्स की संख्या दो करोड़ हो गई है। अमिताभ इस आंकड़े को छूने वाली बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी बन गए हैं।

73 वर्षीय मेगास्टार ने शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की है। ट्विटर पर शाहरूख के फालोअर्स की संख्या 1 करोड़ 86 लाख, आमिर के फालोअर्स की संख्या 1 करोड़ 69 लाख, सलमान खान के फालोअर्स की संख्या 1 करोड़ 68 लाख और प्रियंका चोपड़ा के फालोअर्स की संख्या 1 करोड़ 32 लाख है।

बच्चन ने ट्विट किया, ‘दो करोड़….आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद….अब तीन करोड़ के लिए आपका समय शुरू हो गया है।’