Home Rajasthan Jaipur पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव आज

पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव आज

0
पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव आज
pinkcity press club jaipur
pinkcity press club jaipur
pinkcity press club jaipur

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब लि. जयपुर के वार्षिक चुनाव 2016-17 के लिए मतदान 30 मार्च को सुबह नौ से सायं 4 बजे तक होंगे। मतगणना सायं 4.30 बजे से आरम्भ होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्य पारीक ने बताया कि प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए चुनाव होंगे जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, के एक-एक पद तथा उपाध्यक्ष के दो पद कार्यकारिणी सदस्य के दस पदों पर चुनाव होंगे।

पारीक ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद पर पांच प्रत्याशी, सैकेट्री जनरल के एक पद पर छः प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के एक पर चार, उपाध्यक्ष के दो पदों पर नौ प्रत्याशी तथा कार्यकारिणी सदस्य के दस पदों पर 29 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।