Home Breaking आप के एक और MLA पर FIR, महिला से बदसलूकी का आरोप

आप के एक और MLA पर FIR, महिला से बदसलूकी का आरोप

0
आप के एक और MLA पर FIR, महिला से बदसलूकी का आरोप
another aap mla booked for sexually harassment
another aap mla booked for sexually harassment
another aap mla booked for sexually harassment

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के देवली विधानसभा से निर्वाचित आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद ग्रेटर कैलाश थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

महिला ने इस बात के कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक प्रकाश झारवाल ने इस मामले में अपनी ओर से सफाई पेश करते हुए कहा कि यह सब भाजपा की एक राजनीतिक साजिश है जिसके तहत उन्हें फंसाया गया है।

इससे पहले संगम विहार से आप पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को महिला से मारपीट और बदसलूकी के आरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अन्य लोगों के साथ पानी की अनियमित आपूर्ति के बारे में शिकायत करने उनके कार्यालय गई थी, जहां उसके साथ हाथापाई और बदसलूकी हुई।