Home Latest news उदयपुर में फिर कटी चोटी

उदयपुर में फिर कटी चोटी

0
उदयपुर में फिर कटी चोटी

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के विरधोलिया ग्राम पंचायत के नागो का खेड़ा गांव में महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। महिला का नाम भागु बाई पत्नी ईश्वर लाल मेघवाल उम्र 45 वर्ष है।

घटना शनिवार रात्रि 10 :30 की है। महिला को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल ले जाया गया। रात 11 :25 पर इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉ. एल.सी. चारण ने उपचार किया। मावली थाने के एएसआई शंकर लाल भी मौके पर पहुंचे और बयान लिए।