Home World Europe/America एंटोनियो गुटेरस ने संभाला संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद

एंटोनियो गुटेरस ने संभाला संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद

0
एंटोनियो गुटेरस ने संभाला संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद
Antonio Guterres, 9th UN Secretary General, takes charge
Antonio Guterres, 9th UN Secretary General, takes charge
Antonio Guterres, 9th UN Secretary General, takes charge

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अपने पदभार को संभालते हुए नए वर्ष के पहले दिन दुनिया से शांति की अपील की।

यूएन के महासचिव के रूप में अपने पहले दिन यूएन मुख्यालय में अपने कार्यालय से जारी बयान में गुटेरस ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता दुनियाभर में युध्द, अशांति के माहौल में मारे और घायल हो रहे मासूम बच्चों, महिलाओं और पुरूषों को लेकर है।

न्यूयार्क में यूएन मुख्यालय में गुटेरस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में उनकी सबसे बड़ी चिंता दुनियाभर में अशांत क्षेत्रों में परेशान हो रहे लोगों की रक्षा करना है। ये एक कठिन समय है, जहां अस्पताल और सहायता दल भी चरमपंथियों के निशाने पर हैं।

आतंक के इन युध्दों में कोई विजयी नहीं होता, केवल मानवता हारती है। हम अरबों डॉलर का नुकसान करते हैं, जिन्हें हम कल्याणकारी कामों में लगा सकते थे। इसीलिए नए साल के मौके पर मैं दुनियाभर के लोगों से शांति की अपील करता हूं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बने एंटोनियो गुटेरस ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में काम करना शुरू किया है। गुटेरस ने बॉन-की-मून की जगह ली, जो 31 दिसम्बर, 2016 की मध्यरात्रि अपने पद से मुक्त हुए हैं। गुटेरस इससे पहले यूएन की शरणार्थी संस्था के प्रमुख रहे हैं। गुटेरस पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री भी रहे हैं।