Home Entertainment Bollywood अब फवाद खान से रोमांस करेगी अनुष्का शर्मा

अब फवाद खान से रोमांस करेगी अनुष्का शर्मा

0
अब फवाद खान से रोमांस करेगी अनुष्का शर्मा
Anushka Sharma romance with Fawad Khan in ae dil hai mushkil
Anushka Sharma romance with Fawad Khan in ae dil hai mushkil
Anushka Sharma romance with Fawad Khan in ae dil hai mushkil

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म में फवाद खान से रोमांस करती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर इन दिनों ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान को लेकर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल बनाने जा रहे हैं। फिल्म में फवाद खान और अनुष्का शर्मा की इंटरेस्टिंग जोड़ी नजर आनेवाली है।

चर्चा है कि फिल्म में अनुष्का और फवाद पाकिस्तानी प्रेमी के किरदार में दिखेंगे, जिन्हें विदेश में प्यार हो जाता है। जब दोनों वापस पाकिस्तान लौटते हैं तो फवाद डीजे के रोल के लिए मेहनत करते नजर आएंगे और नवाबी फैमिली में पली बढ़ी अनुष्का का हाथ मांगते दिखेंगे।

हालांकि, अनुष्का का परिवार इस लो फैमिली स्टेटस वाले इस लड़के के रिश्ते को ठुकरा देता है, जिसके बाद अनुष्का भी घर छोड़ देती हैं। अब वे मिलते हैं या नहीं, इसका पता बाद में ही चलेगा।