Home Entertainment अनुष्का के लिए प्रियंका ने की प्लेबैक सिंगिंग

अनुष्का के लिए प्रियंका ने की प्लेबैक सिंगिंग

0
अनुष्का के लिए प्रियंका ने की प्लेबैक सिंगिंग
anushka sharma to lip sync to a song sung by priyanka chopra in dil dhadakne do
anushka sharma to lip sync to a song sung by priyanka chopra in dil dhadakne do
anushka sharma to lip sync to a song sung by priyanka chopra in dil dhadakne do

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए पार्श्वगायन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने समय-समय पर अपनी गायकी की प्रतिभा को साबित किया है।

प्रियंका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सिंगल्स के साथ श्रोताओं का दिल जीता है। प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़क ने दो के लिए पार्श्वगायन किया है।

चर्चा है कि फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा अनुष्का को अपनी आवाज देंगी। प्रियंका ने पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग की है। प्रियंका ने फिल्म के टाइटल ट्रैक के लिए अपनी आवाज दी है।

यह गाना फरहान अख्तर के साथ डूएट है। इस गाने में प्रियंका और अनुष्का दोनों होंगी। इस गाने को विदेश में क्रू ज पर शूट किया गया है जो फिल्म का बैकड्राप है।

अनुष्का को प्रियंका के गाने पर लिप-सिंकिंग करने में कोई दिक्कत नहीं आई। उल्लेखनीय है कि दिल धड़क ने दो में प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के अलावा रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर ने भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here