Home Entertainment Bollywood ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी की भूमिका तय नहीं : अरबाज खान

‘दबंग 3’ में सोनाक्षी की भूमिका तय नहीं : अरबाज खान

0
‘दबंग 3’ में सोनाक्षी की भूमिका तय नहीं : अरबाज खान
Arbaaz Khan dodges reply on Sonakshi sinha's Dabangg 3 stint
Arbaaz Khan dodges reply on Sonakshi sinha's Dabangg 3 stint
Arbaaz Khan dodges reply on Sonakshi sinha’s Dabangg 3 stint

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अरबाज खान का कहना है कि फिल्म दबंग 3 में अभी सोनाक्षी सिन्हा की भूमिका तय नहीं है।

अरबाज फिल्म दबंग का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। दबंग और दबंग 2 में सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था। चर्चा है कि सोनाक्षी दबंग 3 में काम नहीं कर रही है।

अरबाज ने कहा कि यह पूरी तरह सही नहीं है। अरबाज ने कहा ऐसा कुछ नहीं है। स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं है। फिल्म में कुछ बदलाव होंगे और यहां कुछ कलाकारों का परिचय हो सकता है।

यह पूरी तरह सही नहीं है कि सोनाक्षी ‘दबंग 3’ का हिस्सा नहीं हैं। यह फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। इसमें दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प है। आपको सावधान रहने की जरूरत है कि सोनाक्षी के बिना आप दर्शकों से कैसे जुड़े।

गौरतलब है कि सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में फिल्म दबंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सोनाक्षी ने वर्ष 2012 में दबंग 2 में काम किया। ‘दबंग 3’ की शूटिंग वर्ष 2017 के अंत में शुरू होने की चर्चा है।