Home Entertainment लो अर्जुन कपूर करने लगे बूट पॉलिश का काम

लो अर्जुन कपूर करने लगे बूट पॉलिश का काम

0
लो अर्जुन कपूर करने लगे बूट पॉलिश का काम
Arjun Kapoor to turn into a boot polisher
Arjun Kapoor to turn into a boot polisher
Arjun Kapoor to turn into a boot polisher

मुुंबई। ये क्या अर्जुन कपूर ने बूट पॉलिश का काम शुरू कर दिया है? नहीं-नहीं ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बात दरअसल बस इतनी है कि कपूर जल्द ही एक टीवी शो ‘मिशन सपने’ में बूट पॉलिश का काम करते नजर आएंगे और वह ऐसा इसलिए करेंगे ताकि एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए पैसे जुटा सकें।

सूत्रोंं ने बताया कि वह ‘मिशन सपने’ में नजर आएंगे और एक पोलियो से पीडि़त व्यक्ति के लिए पैसे जुटाएंगे जो एक स्टेशन के बाहर बूट पॉलिश का काम करता है। ‘मिशन सपने’ में कोई एक सेलिब्रिटी एक दिन के लिए एक आम आदमी का काम करता है और उनके काम को सीखता है।

इस दौरान जितनी रकम सेलिब्रिटी कमाते हैं उसमें 100 से गुणा करके कुल रकम को किसी जरूरतमंद इंसान को दे दिया जाता है। कपूर ने इस शो के लिए यहां मलाड में शूटिंग की। इसके अलावा मनीष पॉल इस शो में एक ऑटो ड्राइवर के रूप में दिखेंगे और विद्या बालन कुली के तौर पर काम करेंगी।