Home Rajasthan Jodhpur जोधपुर : बॉलेरो पलटने से फौजी की मौत

जोधपुर : बॉलेरो पलटने से फौजी की मौत

0
जोधपुर : बॉलेरो पलटने से फौजी की मौत
army jawan killed in road accident in jodhpur
army jawan killed in road accident in jodhpur
army jawan killed in road accident in jodhpur

जोधपुर। मतोड़ा थाना इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक फौजी की मौत हो गई।

मतोड़ा पुलिस ने बताया कि बापिणी निवासी 22 वर्षीय प्रकाश पुत्र अनूप सिंह राजपूत शुक्रवार रात में दो अन्य लोगों के साथ बोलेरो में सवार होकर जोधपुर से अपने गांव बापिणी की तरफ जा रहा था। तब बोलेरो मतोड़ा के पास में अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रकाश सिंह की मथुरादास माथुर अस्पताल में शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई, वह फौज में था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।

बाइकों के भिड़ंत से एक की मौत

झालामंड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास में शुक्रवार रात में दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे एक के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव शनिवार सुबह परिजन को सौंपा।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: झारखंड हाल झालामंड के पास रहने वाला 30 वर्षीय महावीर पुत्र ऐतवा जोरा शुक्रवार रात को अपनी बाइक पर झालामंड की तरफ आ रहा था। पेट्रोलपम्प के नजदीक उसकी बाइक अन्य बाइक से टकरा गई।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर रात को ही वह चल बसा। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपर्द कर दिया है।

करंट से झुलसी नाबालिग ने दम तोड़ा

ओसियां में माताजी का मंदिर के पास रहने वाली 13 साल नाबालिग को करंट लगने से मौत हो गई। नाबालिग का नाम पूजा पुत्री मूलाराम भील है। करंट कैसे लगी इसकी अभी जांच चल रही है। जानकारी अनुसार नाबालिग को करंट लगने पर मौके पर मौजूद परिजन उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।