Home Bihar मोदी सरकार की उपलब्धियों के सहारे बिहार फतह की तैयारी

मोदी सरकार की उपलब्धियों के सहारे बिहार फतह की तैयारी

0
मोदी सरकार की उपलब्धियों के सहारे बिहार फतह की तैयारी
arun jaitley confident of BJP's win in bihar assembly election
arun jaitley confident of BJP's win in bihar assembly election
arun jaitley confident of BJP’s win in bihar assembly election

नई दिल्ली। मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के बहाने भाजपा ने बिहार चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में वित्त मंत्री अरूण जेटली, रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एक सुर में दावा किया कि मोदी के एक साल के कार्यकाल को देखते हुये बिहार की जनता सत्ता भाजपा को ही सौंपेगी।
जेटली ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार का एक साल ऐतिहासिक रहा। केंद्र सरकार के साथ राज्यों में भी भाजपा की ताकत बढी है। झारखंड और हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आये।
वहीं महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश में भी बेहतर प्रदर्शन के दम पर सहयोगियों के साथ गठबंधन सरकार बनायी। उन्होंने कहा कि हालांकि हम दिल्ली में हारे लेकिन प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की आठ राज्यों में हार हुई।
उन्होंने कहा कि इस एक साल में भाजपा की सदस्यता रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। भाजपा के दो दशक के चुनावी प्रदर्शन को देखे तो इस बार केंद्र में पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही भाजपा देश की राजनीति के केंद्र में है और भविष्य की राजनीति में पार्टी की अहम भूमिका रहने वाली है।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता परिवार के विलय को उन्होंने अव्यवाहारिक बताया। जेटली ने कहा कि बिहार में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए वहां अव्यवाहारिक गठबंधन किया जा रहा है बावजदू इसके हमें विश्वास है इस बार भाजपा वहां चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी।
जेटली ने कहा कि पिछले एक वर्ष में प्रधानमंत्री पद की विश्वसनीयता फिर से कायम हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार में तालमेल के कारण अर्थव्यवस्था और प्रशासन को लेकर बने निराशा के माहौल को त्वरित गति से निर्णय लेने के चलते बदला है।
सरकार की दिशा के विषय में स्पष्टता है और नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में लॉबिंग का कोई स्थान नहीं रहा है। राज्यों के साथ केंद्र का अच्छा संबंध हो इसकी व्यवस्था की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here