Home Delhi ‘दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने पर गृहकर खत्म कर देगी आप’

‘दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने पर गृहकर खत्म कर देगी आप’

0
‘दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने पर गृहकर खत्म कर देगी आप’
arvind kejriwal promises residential property tax waiver if AAP voted to power in MCD
arvind kejriwal promises residential property tax waiver if AAP voted to power in MCD
arvind kejriwal promises residential property tax waiver if AAP voted to power in MCD

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यहां एेलान किया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीतेगी तो निगम क्षेत्र के बाशिंदों का गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, एरियर भी माफ कर दिया जाएगा।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बिजली के दाम आधे करने के पार्टी ने जो दावे किए थे वो हमने पूरा किया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्रित्वकाल में जनता बहुत दुखी थी लेकिन आज सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार ने पानी मुफ्त करने का जो दावा किया था उसे पूरा किया और 20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त दिया। 178 करोड़ का रेवेन्यू भी जल बोर्ड को मिल रहा है। 3 मिलियन गैलन पानी की बचत रोजाना होने लगी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के भी सारे अकाउंट हमने देखे हैं। दिल्ली के लोग जितना टैक्स देते हैं वो सब चोरी हो रहा है। कई फव्वारे बनाए गए जिसका कोई हिसाब नहीं है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी जीतेगी तो निगम क्षेत्र के बाशिंदों का गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। एरियर भी माफ कर दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी निगम चुनाव जीतने पर एक साल के अंदर दिल्ली नगर निगम को घाटे से उबार के दिखाएगी। हर महीने की 7 तारीख को नगर निगम के सभी कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी।