Home Delhi शतरंज : विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने आर्यन चोपड़ा

शतरंज : विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने आर्यन चोपड़ा

0
शतरंज : विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने आर्यन चोपड़ा
Aryan Chopra became the world's youngest chess grandmaster
Aryan Chopra became the world's youngest chess grandmaster
Aryan Chopra became the world’s youngest chess grandmaster

नई दिल्ली। दिल्ली के रहने वाले 14 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी आर्यन चोपड़ा सबसे कम उम्र में ग्रैंड मास्टर बनने वाले भारत के दूसरे और विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही अब वह वर्तमान में विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं।

आर्यन ने यह खिताब 14 वर्ष, 9 माह और 3 दिन की आयु में हासिल किया है। आर्यन अब 15 वर्ष की आयु से पहले प्रतिभाशाली ग्रैंड मास्टरों की उस सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें वर्तमान विश्व विजेता मेगनस कार्लसन भी शामिल हैं।

आर्यन ने पिछले माह आबूधाबी में ही अपना तीसरा और निर्णायक ग्रैंड मास्टर नोर्म ले लिया था, पर उन्होंने ग्रैंड मास्टर बनने के लिए जादुई रेटिंग आंकड़ा 2,500 को मलेशियन ओपन के दौरान छुआ।

भारत में वह अपने आयु वर्ग के पिछले 3 सालों से पहले नंबर के खिलाड़ी हैं और विश्व रैंकिंग में 16 साल आयु वर्ग में वह शीर्ष 10 और एशिया के शीर्ष 3 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

आर्यन की प्रतिभा 8 साल की उम्र में ही नजर आने लगी जब उन्होंने 10 वर्ष आयु समूह का कॉमनवैल्थ स्वर्ण पदक जीता और तब से उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।