Home Latest news तीन साल बाद सिरोही भाजपा की सुध लेने आएंगे प्रदेशाध्यक्ष परनामी

तीन साल बाद सिरोही भाजपा की सुध लेने आएंगे प्रदेशाध्यक्ष परनामी

0
तीन साल बाद सिरोही भाजपा की सुध लेने आएंगे प्रदेशाध्यक्ष परनामी
district bjp office bearer meeting for preperation of parnami's visit to sirohi
district bjp office bearer meeting for preperation of parnami’s visit to sirohi

सिरोही। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अशोक परनामी तीन साल में पहली बार जिले के भाजपा पदाधिकारियों की सुध लेने आएंगे। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष के रूप में महेश शर्मा करीब साल पहले सिरोही आए थे।

आगामी चुनाव और परनामी के सिरोही आगमन के मद्देनजर भाजपा से तिरस्कृत कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उनका इंतजार कर रहे हैं। परनामी के 14 जुलाई को सिरोही आगमन को लेकर बुधवार को जिला भाजपा ने बैठक आयोजित की।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के सिरोही आगमन पर जिले में जगह-जगह पर स्वागत करने को लेकर चर्चा की। इसमें मंडल अध्यक्षों को अलग अलग जिम्मेदारीयां दी गई।

आबूरोड नगर, आबूरोड ग्रामीण, माउंट आबू मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत आबूरोड आगमन पर होगा। रोहिडा, सरूपगंज, पिण्डवाडा नगर मंडल टोल नाका पर स्वागत करेंगे। पिण्डवाडा ग्रामीण व झाडोली मंडल बामनवाडजी के मुख्य द्वार पर स्वागत करेंगे। सिरोही नगर, मंडार, रेवदर, अनादरा व सिरोही ग्रामीण सिरोही शहर में स्वागत करेंगे।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सिरोही एयरलाईन्स होटल में 14 जुलाई शुक्रवार को सुबह 9 बजे से जिलास्तरीय बैठक लेंगे।

बैठक में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल, विधायक जगसीराम कोली, समाराम गरासिया, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरीया, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहेंगे।

जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि पिण्डवाडा नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव लाकर बोर्ड गिराने में जिन पार्षदों ने अहम भूमिका निभाई उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस बैठक में पूर्व विधायक तारा भंडारी, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, यूआईटी चैयरमेन सुरेश कोठारी, सभापति ताराराम माली, माउंट आबू नगरपालिका सुरेश थिंगर, जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, मदनसिंह देवडा, कालुराम जणवा, जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल, सौरभ गांगलिया, अशोक पुरोहित, जिला मंत्री हिम्मत पुरोहित, भंवर परमार, खेमचंद प्रजापत मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, छगन घांची, नरपतसिंह राणावत, ईश्वर डागा, प्रकाश भाटी, अशोक रावल, नैनसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा के गणपतसिंह राठोड, भाजयूमो अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुश्ताक नागौरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनीष मोरवाल, नगर महामंत्री महिपाल चारण, वेनाराम प्रजापत, रमेश वैष्णव, नारायण सिंह, गणेश आचार्य, नाथु देवासी, मीठालाल पुरोहित उपस्थित थे।