Home Headlines वंदना कटारिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

वंदना कटारिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

0
वंदना कटारिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान
Asian Women's Hockey Champions Trophy in India will be led by Vandana Kataria
Asian Women's Hockey Champions Trophy in India will be led by Vandana Kataria
Asian Women’s Hockey Champions Trophy in India will be led by Vandana Kataria

नई दिल्ली। 29 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच सिंगापुर में होने वाली चौथी एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है।

टीम की कमान स्टार स्ट्राइकर वंदना कटारिया को सौंपी गई है। सुनीता लाकड़ा को उप-कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट में एशियाई महाद्वीपों की चोटी की पांच टीमें भाग लेंगी जिनमें मौजूदा चैंपियन जापान, भारत, चीन, कोरिया और मलेशिया शामिल हैं।

भारत अपना पहला मैच 29 अक्तूबर को जापान से खेलेगा। इसके बाद वह कोरिया से 30 अक्तूबर, मलेशिया से 1 नवंबर और चीन से 4 नवंबर को भिड़ेगा। फाइनल और तीसरे स्थान के मैच 5 नवंबर को खेले जाएंगे।

एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी राउंड रोबिन आधार पर खेली जाएगी जिसके बाद स्वर्ण और कांस्य पदक के लिए मैच होंगे। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच नील हागुड ने कहा कि टीम अभी भोपाल में अभ्यास कर रही है और आत्मविश्वास से भरी है।

हागुड ने कहा कि ओलंपिक में हमारी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी लेकिन वे आत्मविश्वास से भरी हैं। उन्हें अहसास हो गया कि शीर्ष स्तर पर किस तरह का खेल दिखाना है और वे एशियाई चैंपियन्स ट्राफी के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टीम इस प्रकार है

गोलकीपर- सविता, रजनी इतिमार्पु। रक्षा पंक्ति- दीप ग्रेस एक्का, रेणुका यादव, सुनीता लाकड़ा (उप कप्तान), हेनियालम लाल राउत फेली, नमिता टोप्पो। मध्य पंक्ति- निक्की प्रधान, नवजोत कौर, मोनिका, रानी, दीपिका, नवदीप कौर। अग्रिम पंक्ति- पूनम रानी, अनुराधा रानी थोकचोम, वंदना कटारिया कप्तान , प्रीति दुबे, पूनम बार्ला।